*19 August 2026 𝐂𝐮𝐫𝐫𝐞𝐧𝐭 𝐀𝐟𝐟𝐚𝐢𝐫𝐬 𝐁𝐢𝐥𝐚𝐧𝐠𝐮𝐚𝐥 𝐛𝐲 𝗔𝗯𝗵𝗶𝗻𝗮𝘃 𝗦𝗮𝘂𝗻𝗱𝗶𝗸*
1. भारतीय सेना के 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के कुत्ते टायसन को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘मेंशन-इन-डिस्पैचेस’ वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*Indian Army dog Tyson of 2 Para (Special Forces) was awarded the ‘Mention-in-Despatches’ gallantry award on Independence Day 2026.*
2. तिलक राज कटारिया को अगस्त 2026 में दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
*Tilak Raj Kataria was appointed as the Vice Chairman of the Delhi Khadi and Village Industries Board in August 2026.*
3. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण चित्तौड़गढ़, राजस्थान में किया गया।
*A 21-feet tall statue of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee was unveiled in Chittorgarh, Rajasthan.*
4. भारत निर्वाचन आयोग बिहार से देशव्यापी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) 2.0 अभियान की शुरुआत कर रहा है।
*The Election Commission of India is launching the nationwide Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 campaign from Bihar.*
5. 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 का आयोजन पुणे, महाराष्ट्र में किया जा रहा है।
*The 16th Hockey India Junior Women’s National Championship 2026 is being held in Pune, Maharashtra.*
6. जनगणना 2027 का जनसंख्या गणना चरण सबसे पहले लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में शुरू होगा।
*The Population Enumeration phase of Census 2027 will begin first in Ladakh and snow-bound areas of Jammu & Kashmir, Himachal Pradesh and Uttarakhand.*
7. HERC-5 एंजाइम वायरस के संक्रमण को रोकने और इम्यून रिस्पॉन्स को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
*The HERC-5 enzyme plays an important role in preventing viral infection and strengthening the immune response.*
8. भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XV का 15वां संस्करण सूरत थानी, थाईलैंड में आयोजित किया जा रहा है।
*The 15th edition of the India-Thailand joint military exercise MAITREE-XV is being held in Surat Thani, Thailand.*
9. भारत का पहला वर्चुअल चिड़ियाघर इंदौर में स्थापित किया गया है।
*India’s first virtual zoo has been established in Indore.*
10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने साइबर कुश्ती 2026 हैकाथॉन लॉन्च किया है।
*The National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) has launched the Cyber Wrestling 2026 hackathon.*
11. वर्ष 2026 के लिए भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की मुख्य थीम ‘सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास’ है।
*The core theme of India’s BRICS Presidency for 2026 is ‘Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainable Development’.*
12. हाल ही में निधन हुए राजा सेन फिल्म निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े थे।
*Raja Sen, who passed away recently, was associated with the field of film direction.*
13. हाल ही में तेल रिसाव के कारण चर्चा में रहा हारा मैंग्रोव वन ईरान के एक द्वीप पर स्थित यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व है।
*The Hara Mangrove Forest, which recently made headlines due to an oil spill, is a UNESCO Biosphere Reserve located on an island in Iran.*
14. सरकार ने संविधान, केंद्रीय अधिनियमों और अन्य विधायी दस्तावेजों तक डिजिटल पहुँच प्रदान करने के लिए इंडिया कोड पोर्टल लॉन्च किया है।
*The government has launched the India Code Portal to provide digital access to the Constitution, central acts, and other legislative documents.*
15. उत्तर प्रदेश के परिछा वीयर को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (ICID) द्वारा विश्व विरासत सिंचाई संरचना (WHIS) का दर्जा दिया गया है।
*The Parichha Weir in Uttar Pradesh has been granted the status of World Heritage Irrigation Structure (WHIS) by the International Commission on Irrigation and Drainage (ICID).*
*Apni Taiyarii, JOIN Telegram -*
https://t.me/ApniTaiyarii
*Subscribe Youtube* -
https://youtu.be/6KM_7fuJe8Y?si=Cv4oIxyf462BM-oa